नई दिल्ली, जून 11 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल पहली बार कक्षा 10 के छात्रों के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी, ताकि छात्र अपने अंकों में सुधार कर सके। हालांकि परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। पहली मुख्य परीक्षा के परिणामों की समय-सीमा को देखते हुए माना जा रहा है कि CBSE कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून 2026 के चौथे सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि रिजल्ट डेट को लेकर अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 6.8 लाख छात्रों ने भाग लिया। वहीं, अब अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड 21 जून से 27 जून 2026 के बीच कभी भी परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपनी मा...