नई दिल्ली, मार्च 15 -- टी-20 विश्व कप जीतने के बाद टूर्नामेंट के हीरो रहे संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को शादी कर लेने की सलाह दी है। उन्होंने अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ भी की है और उन्हें टीम का सुपरस्टार बताया है। संजू ने उनके फैनबेस और महिला फैंस की ज्यादा फॉलोइंग के कारण मजाकिया अंदाज में शादी कर लेने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, भारत कितने नंबर पर?संजू और अभिषेक ने साझा किए अपने विचार विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी जोड़ी शनिवार को इंडिया टुडे कॉनक्लेव में थी, जहां दोनों ने ड्रेसिंग रूम की कई बातों का खुलासा किया है और अपने विचार साझा किए हैं। अभिषेक शर्मा ने जहां विश्व कप जीतने की अपनी फीलिंग को बयां करते हुए कहा कि ये तो अभी शुरुआत है और मेरा लक्ष्य हमेशा से ...