नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए घरों में खास तैयारियां की जाती हैं। कोई पूजा की चौकी सजाता है, तो कोई फूल, मिठाई और दीपक खरीदने में जुटा रहता है। इस दिन पूजा में कई तरह की सामग्री इस्तेमाल होती है। ऐसे में बाजार से सामान लाते समय कोई जरूरी चीज छूट जाना आम बात है। पूजा शुरू होने के बाद अगर किसी सामग्री की कमी महसूस हो, तो परेशानी हो सकती है। इसलिए दिवाली की पूजा से पहले एक बार पूरी लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा।मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के लिए जरूरी सामान दिवाली पूजन के लिए सबसे पहले मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियों की व्यवस्था कर लें। इनके वस्त्र, माला और फूल भी पहले से रख लें। पूजा के लिए चौकी, लाल या पीला आसन और पूजा की थाली जरूरी है। इसके अलावा कुबेर यंत्र, चांदी का सिक्का, कलश, कलश का ...