नई दिल्ली, जनवरी 19 -- मेहमानों का स्वागत करना हो या शाम की थकान मिटानी हो, भारतीय घरों में परोसी जाने वाली एक कप चाय हर मर्ज का इलाज मानी जाती है। आजकल चाय परोसने के लिए बाजार में कई तरह के फैंसी और खूबसूरत कप दिखाई देते हैं। जिनके आकर्षक रंग और डिजाइन देखकर महिलाएं उन्हें खरीदकर घर ले आती हैं। लेकिन कुछ ही दिन बाद ये महंगे कप गर्म चाय डालते ही या तो चटक जाते हैं या फिर उनका हैंडल हाथ में निकलकर बाहर आ जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ अकसर होता रहता है तो कहीं आप चाय के कप खरीदते समय ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे हैं ? ज्यादातर लोग मार्केट से कप खरीदते समय केवल उसकी बाहरी चमक-धमक देखते हैं, ऐसा करते हुए वो अकसर उन बारीकियों को नजरअंदाज कर देते हैं जो उसकी मजबूती तय करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि बड़े चाव से खरीदे हुए चाय के कप बिना टूटे...