प्रयागराज, मार्च 20 -- थरवई। बड़नपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी को महात्मा गांधी के नाम से नफरत है इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में मनरेगा का नाम बदल दिया। चौपाल में बेमौसम बारिश से किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान पर दुख प्रकट किया और सरकार से किसानों को तत्काल राहत दिए जाने की मांग की है। कार्यक्रम में शिशिर गौतम, सुनील पांडेय, सददाम हुसैन सिद्दीकी, कार्तिकेय पांडेय, संजय पटेल, अंशू भारतीया आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.