वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है, उनका संबंधित विभागों की टीम लगाकर भौतिक सत्यापन कराया जाए। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के हाथों अधिक से अधिक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास पर जोर दिया। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी परियोजना के लोकार्पण या शिलान्यास जल्दबाजी में न किया जाए। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे एसआईआर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया...