गंगापार, अप्रैल 9 -- कड़ी धूप व पछुआ हवा ने किसानों को राहत प्रदान कर दी। किसान फसल की कटाई व मड़ाई में जुट गए, हालांकि अभी आकाश में छाए बादलों ने पिंड नहीं छोड़ा है, फिर भी प्रकृति की मार से त्रस्त किसान जरा से मौका पाते ही खेत में पहुंच अपने काम में जुट गया है। बार-बार की हुई बूंदाबांदी से गेहूं के बोझ व खेतों में खड़ी फसल काली पड़ चुकी है। सिड़खड़ी गांव के किसान राम चन्द्र शुक्ल ने बताया कि उनके यहां के अधिकांश किसान भूसा की चिन्ता छोड़ गेहूं का दाना निकालने के लिए आधुनिक मशीनों को लगा रखे हैं। भैंया गांव के किसान हरीमोहन ने बताया कि यदि चार दिनों तक मौसम साफ रहता तो किसान खेत में खड़ी फसल से गेंहू का अनाज निकाल लेता। बताया कि इस समय हार्वेस्टर व कटाई मड़ाई करने वाले थे्रशर व अन्य आधुनिक यत्रों की मांग बढ़ गई है। किसान हार्वेस्टर संचालन करने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.