हजारीबाग, मार्च 15 -- इचाक प्रतिनिधि रामनवमी एवं बासंती दुर्गा पूजा भक्ति भाव के साथ मानने को लेकर ग्रामीणों की बैठक मंदिर परिसर में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद मेहता और संचालन अशोक प्रसाद मेहता ने किया। बैठक में तेतरिया, जलौंध, उरूका, लोहड़ी और चंदा गांव के दर्जनों सनातनी भक्त श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बैठक में रामनवमी और बसंती दुर्गा पूजा को धूमधाम से मानने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही कोष संग्रह प्रचार प्रसार मंदिर को आकर्षक रूप में सजाने तथा कलश स्थापना के दिन से पूजा स्थल में आने जाने वाले भक्ति श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आपसी सौहार्द को लेकर व्यापक चर्चा किया गया। इसके बाद पूजा समिति का गठन किया गया। जिसका अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता, उपाध्यक्ष उपेंद्र मेहता, सचिव उपेंद्र मेहता उपसाची अवधेश मेहता और को...