भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शार्ट-सर्किट से खराब हो चुके रिले को शनिवार को दुरुस्त कर दिया गया। पहले की तरह जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के टीकाकरण केंद्र में रखे टीकों को निर्बाध बिजली मिलने लगी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि शार्ट-सर्किट होने के कारण वैक्सीन फ्रीज से बिजली को जोड़ने वाला रिले जल गया था। अब इसे दुरुस्त कर लिया गया। वहीं वैक्सीन स्टोर को इमरजेंसी की स्थिति में एक नया जेनरेटर लगाया जा रहा है। इसका काम चल रहा है। इसके तैयार होने के बाद बिजली कटते ही वैक्सीन स्टोर में रखा जेनरेटर ऑटो ऑन हो जाएगा, जिससे निर्बाध बिजली मिलने लगेगी। गौरतलब हो कि 31 मार्च की रात में शार्ट-सर्किट होने के कारण वैक्सीन स्टोर का रिले जल गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...