कन्नौज, अप्रैल 18 -- सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खुले 18 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक बोहनी नहीं हुई है। शनिवार को एसडीएम ने खरीद केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मौजों के अभिलेख जले हुए हैं। वहां के किसानों का गेहूं बिना फार्मर आईडी के खरीदा जाएगा। शासन-प्रशासन ने बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए सरकारी खरीद केंद्र पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदने का फरमान जारी किया था। छिबरामऊ क्षेत्र के तमाम गांव के अभिलेख अभी भी जले हुए हैं। ऐसे में वहां के किसान सरकारी खरीद केंद्र पर अपना गेहूं बिक्री करने से वंचित हो रहे थे। यह भी पढ़ें- एमएसपी पर खरीद में शासन ने दी आंशिक राहत ऐसे में किसानों की समस्याओं को देखते हुए उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने शनिवार को निगम मंडी स्थित सरकारी खरीद केंद्र का न...