नई दिल्ली, जून 20 -- रसोई में खाना बनाते समय कोई फोन कॉल आ जाए, किसी ने दरवाजा खटखटा दिया या आपका ध्यान कुछ सेकंड के लिए भटक गया और वापस आकर देखते हैं तो बर्तन की तली काली पड़ चुकी होती है। इसके बाद शुरू होता है असली सिरदर्द। जले हुए बर्तन को साफ करने में कई बार इतना समय लग जाता है कि लगता है नया बर्तन ही खरीद लें। कोई नमक डालने की सलाह देता है, कोई सिरका और कोई घंटों तक रगड़ने को कहता है। लेकिन क्या हो अगर फ्रीजर में रखी बर्फ ही इस परेशानी को आसान बना दे? जी हां, एक साधारण-सा बर्फ का टुकड़ा जले हुए बर्तन की जिद्दी परत को हटाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं यह कैसे-जला हुआ बर्तन देखकर घबराने की जरूरत नहीं अक्सर लोग जला हुआ बर्तन देखते ही उसमें तरह-तरह की सफाई वाली चीजें डालना शुरू कर देते हैं। लेकिन कई बार सबसे आसान उपाय ही ज्यादा काम...