चित्रकूट, मार्च 30 -- राजापुर, संवाददाता। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में संचालित एसबीआई शाखा में भीषण आग लगने की जानकारी पाकर क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षति का जायजा लेते आंकलन कराया और बैंक अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की। वहीं आग बुझने के बाद बैंक कर्मी जले हुए दस्तावेजों का ब्योरा जुटाने में लगे रहे।एसबीआई शाखा में आग लगने की जानकारी सोमवार को सुबह मिली थी। इसके बाद अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी से लेकर बैंक अफसर मौके पर पहुंचे। आग से बैंक के कंप्यूटर से लेकर फर्नीचर, आलमारी, रजिस्टर व कुछ दस्तावेज जलकर खाक हुए है। फलस्वरुप बैंक कर्मी यह ब्योरा जुटा रहे हैं कि कौन-कौन रजिस्टर व दस्तावेज जले है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा सुदीप गुप्ता ...