जलेस हर माह रचना गोष्ठी आयोजित करेगा
रांची, मई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। जनवादी लेखक संघ (जलेस), रांची की आभासी बैठक सोमवार को कुमार बृजेंद्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन करते हुए एमजेड खान ने प्रत्येक माह रचना गोष्ठी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा और 14 अप्रैल को आयोजित आंबेडकर जयंती व राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत की।
बैठक की चर्चा वक्ताओं ने जलेस की गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने, नियमित रचना और वैचारिक गोष्ठियों के आयोजन व संगठन के वैचारिक विस्तार पर बल दिया। डॉ किरण ने कहा कि मासिक गोष्ठी का आयोजन किया जाना चाहिए। वीणा श्रीवास्तव ने प्रत्येक माह एक कार्यक्रम के आयोजन पर जोर दिया। सुधीर पाल ने 30 मई को भारतीय पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। कुमार बृजेंद्र रचना गोष्ठी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.