एटा, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के साथ-साथ प्रदेश सरकार से नामित किए सभासदों को एसडीएम न्यायिक राजकुमार मौर्य ने शपथ ग्रहण करायी। शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गौरी वर्मा ने जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाने पर नीलम प्रजापति का माला पहनाकर स्वागत किया। नामित सभासदों को एसडीएम न्यायिक राजकुमार मौर्य ने शपथ ग्रहण करायी। शपथ ग्रहण करने वालों में अमित, दिलीप वार्ष्णेय, विराट जैन, रविंद्र सराफ, जयपाल कुशवाहा, लोकेंद्र पाठक शामिल रहे। कार्यक्रम में ईओ प्रदुम्न कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा, राहुल मिश्रा, सत्येंद्र जादौन, मीनाक्षी गुप्ता, महेंद्र जैन, कैलाश चंद्र जैन, सुनील कुमार जैन, नेहा प्रजापति, विवेक जैन, महेश जैन, नरेंद्र सविता, ...