आगरा, जनवरी 31 -- आगरा-जलेसर मार्ग पर जगह-जगह हो रहे गड्ढे हादसों का कारण बनते हैं। इस मार्ग पर टेड़ी बगिया से आंवलखेड़ा तक कोई भी डिवाइडर नही हैं। अक्सर यहां वाहनों में आमने-सामने की टक्कर होती है। हादसों के बाद भी कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। जबकि 15 फरवरी से आलू की खुदाई के दौरान यहां बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलती हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आगरा-जलेसर मार्ग पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन सड़क जर्जर होती जा रही है। इधर आंवलखेड़ा में पुलिस चौकी के पास ब्रेकर है। वहां गहरा गड्ढ़ा होने के कारण कई वाहन चालक गिरकर घायल हो गए हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात आंवलखेड़ा में गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के सामने, नगला ताल, जमाल नगर भैंस पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...