एटा, सितम्बर 7 -- नगर के शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, न्यू एरा स्कूल प्रबंध निदेशक, प्रिंसिपल विनोद गौतम को नेशनल स्कूल अवार्ड्स 2026 से नवाजा गया। रविवार नई दिल्ली होटल वेलकम बाय आईटीसी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, विशिष्ट अतिथि लोकसभा सचिवालय उप निदेशक निखिल मिगलानी ने विनोद गौतम को सम्मानित किया। शिक्षाविदों ने विनोद गौतम के दूरदर्शी नेतृत्व, शैक्षिक नवाचारों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।सम्मानित होने पर विनोद गौतम ने कहा यह गौरवशाली पुरस्कार केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है। बल्कि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, सहयोगी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। हमारा निरंतर प्रयास रहेगा हम ग्रामीण व कस्बाई अंचल के ब...