सीतामढ़ी, मार्च 17 -- परिहार। बेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर बेतहा गांव में छापेमारी कर निसारूल नदाफ के पुत्र सब्दुल नदाफ को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि सब्दुल नेपाल के जलेश्वर जेल में अपराधिक मामले में बंद था। नेपाल में हुए जेन जी आंदोलन के दौरान जलेश्वर में हुई जेल ब्रेक में वह फरार हो गया था। इसे गुप्त सूचना पर बेतहा से छापेमारी कर पकड़ा गया है। सब्दुल बेला थाना में आर्म्स एक्ट के मामले में भी वांछित है। सोमवार को उसे नेपाल के समसी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...