औरैया, फरवरी 23 -- अजीतमल, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलूपुरा में उपजिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके अचानक पहुंचने से पंचायत कर्मियों में हलचल मच गई और अभिलेखों की जांच शुरू हो गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम निखिल राजपूत ने पंचायत में संचालित फार्मेसी का अवलोकन किया। दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर यह भी जाना कि उन्हें समय पर दवाएं मिल रही हैं या नहीं। एसडीएम ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान लेखपाल धर्मेंद्र शुक्ला, पंचायत सहायक आर्य तोमर, रोजगार सेवक आदेश कुमार और प्रधान पति रविंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.