गया, मार्च 2 -- माहौल होलीमय हो गया है। घर से लेकर बाजार होली के रंग में सराबोर हैं। शहर से लेकर गांव तक फगुआ के गीत और गाने बज रहे हैं। होली मिलन समारोह में बच्चे से लेकर बड़े तक झूम रहे हैं। युवाओं की टोली की मस्ती शुरू है। सोमवार की आधी रात बाद सूर्योदय से पहले तक पारंपरिक तरीके से होलिका जली। पूर्णिमा के कारण मंगलवार को नहीं बुधवार को होली मनेगी। कोयरीबारी और आजाद पार्क में होलिका दहन की प्रतिमा के साथ होलिका जलायी गई। मंत्रोच्चार के बीच अगजा जला पारंपरिक तरीके से पंचागों के अनुसार आधी रात बाद होलिका दहन किया गया। शहर से लेकर गांवों में लोगों ने उमंग व मंत्रोच्चार के बीच अगजा जलाया। जलने के बाद फेरे लिए। फगुआ के गीत गाए और मस्ती की। शहर के राजेंद्र आश्रम, कोयरीबाड़ी-जिला स्कूल रोड, नवागढ़ी मोड़, चांदचौरा मोड़, दिग्घी तालाब, नादरागंज, जिला ...