चाईबासा, नवम्बर 24 -- जगन्नाथपुर।।मझगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम खड़पोस में भूमि विवाद के चलते एक 55 वर्षीय दुकानदार और फेरीवाले श्रीराम बिरुवा की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जली हुई मोपेड ने दिया सुराग घटना का खुलासा 22 नवंबर 2025 को तब हुआ, जब पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खड़पोस के टोला हाटानीसाई में झरना नदी के तट पर एक टीवीएस मोपेड (OD09G6096) जलाई जा रही है। सूचना पाकर थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि गाड़ी श्रीराम बिरुवा की है, जो अकेले रहते थे और परचून की दुकान चलाते थे। घर में खून के धब्बे और गायब दुकानदार पुलिस जब श्रीराम बिरुवा के घर पहुंची, तो घर बाहर से बंद था ले...