हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के हल्द्वानी डिपो की शाखा के चुनाव में जलील अहमद को अध्यक्ष और नितेश शर्मा को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारी मनोज भट्ट, किशोरी लाल, प्रीतम सिंह के दिशा-निर्देश में चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। हल्द्वानी बस स्टेशन स्थित यूनियन के कैम्प कार्यालय में रविवार को संपन्न हुए। चुनाव में सुमन और अजय सिंह उपाध्यक्ष, हरजीत कौर व योगेश जोशी संयुक्त मंत्री, योगेश कुमार संगठन मंत्री और मो. इमरान कोषाध्यक्ष बनाए गए। संजीव अग्रवाल, अफसार अंसारी, संदीप कुमार, मिंदर सिंह, अनीस अहमद, यशपाल कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। प्रांतीय प्रतिनिधि की जिम्मेदारी अख्तर चौधरी, सुनील जोशी, आफताब अहमद व जीवन बिष्ट तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह, इकबाल अहमद, न...