बिजनौर, मई 14 -- थाना चांदपुर के जलीलपुर ब्लॉक बाजार में मंगलवार की देर शाम दबंगई और मारपीट की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मामूली कहासुनी के बाद 15-20 युवकों द्वारा दो भाइयों पर लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार जलीलपुर निवासी जीतू पुत्र सतवीर अपने मौसेरे भाई मुकुल पुत्र पतराम निवासी चौघेड़ी की दुकान पर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान नाईपुरा गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने मुकुल के साथ हाथापाई करते हुए थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे बाद वही युवक दोबारा जलील...