जलीलपुर क्षेत्र में बाढ़ के पानी ने बढ़ाई ग्रामीणों के मुश्किलें
बिजनौर, सितम्बर 5 -- पिछले 36 दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग नारनौर पांडव नगर पुलिस चौकी के पास स्टेट हाईवे पर लगभग 1 फिट पानी से ऊपर सड़क पर चल रहा है जिससे ग्रामीणों के आने-जाने की मुश्किलें और बढ़ा दी है। रायपुर जलालपुर वाले मार्ग पर भी पानी के चलते लोगों का आवागमन बाधित हुआ है वही मीरापुर सीकरी के कुछ ग्रामीण अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं कई दिनों से भर पानी से ग्रामीण व किसानों का जनजीवन अस्त्र-व्यस्थ हो रहा है। ग्रामीण अनिल कुमार, प्रभात सिंह, गुरदेव सिंह, सरजीत सिंह, नछत्तर सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि फसलों का पानी अभी उतरा नहीं था, फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ने से फसल रास्ते सब जलमग्न हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.