बहराइच, अगस्त 11 -- बहराइच, संवाददाता । जरवल ब्लाक स्थित रिवर कंजर्वेशन सेंटर पर सोमवार को जलीय वन्यजीवों एवं नदी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के प्रति शिक्षकों और विद्यार्थियों में जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग व टीएसए फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को घाघरा-सरयू नदी तंत्र, जलीय वन्यजीवों, उनके आवास, संरक्षण की चुनौतियों तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण के प्रति जागरूक करना और विद्यालय स्तर पर संरक्षण शिक्षा को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रशिक्षित करना रहा। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, रेंजर ओंकार नाथ यादव, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्रीपर्णा दत्ता, कम्युनिटी विशेषज्ञ नीरा चौधरी एवं एजुकेशन...