सहरसा, जून 18 -- सहरसा, निज संवाददाता। सभी तरह के जलीय जीवों और पक्षियों की रक्षा करना हर व्यक्ति का दायित्व है। क्षेत्रीय पारिस्थितिक संतुलन के लिए कोसी नदी और उसमें पल रहे जलीय जीवों और पक्षियों का होना जरूरी है। जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के नहरवार, महिसरहो, राजनपुर, घोंघेपुर, तेलवा में ग्रामीणों को जागरूक करते बैठक के दौरान यह बातें बिहार राज्य जैव विविधता परिषद के विशेषज्ञों और वन विभाग के अधिकारियों ने कही। बिहार राज्य जैव विविधता परिषद पटना के साइंटिफिक ऑफिसर भावेश कुमार, जीआईएस ऑफिसर डॉ. जय कुमार, विशेषज्ञ अमरेश बिहारी झा और बीएसबीबी इंटर्न दिवाकर कुमार ने कहा कि कोसी नदी अभिशाप नहीं वरदान है। इसमें पल रहे जलीय जीव और पक्षी काफी महत्वपूर्ण व अनमोल है। वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिन्तपल्ली ने कहा कि कोसी नदी और आद्रभूमि में कचरा नह...