उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के तहत एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण एवं जलीय कृषि बीमा (मत्स्य बीमा) का प्रशिक्षण व ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम 5 फरवरी को 10:30 से दोपहर एक बजे तक कृषि भवन, उप निदेशक कृषि कार्यालय दोस्ती नगर उन्नाव में होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण बाल किशोर दुबे ने बताया कि निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक जलीय कृषि बीमा (मत्स्य बीमा) से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए नि:शुल्क जलीय कृषि बीमा कराएं। 31 जनवरी को 11 से दोपहर 3 बजे तक बॉगरमऊ में कैंप लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...