प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से सोमवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में स्थित आजाद प्रतिमा स्थल पर जलियांवाला बाग के शहीदों को स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। शहीदों के सम्मान में सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने 21 गन शाट फायर कर सलामी दी। पुलिस बैंड की ओर से देशभक्ति गीत की धुन प्रस्तुत की। समिति के महासचिव राजबहादुर गुप्ता ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां शहीदों के अदम्य साहस को हमेशा याद रखेंगी। जलियांवाला बाग देश के इतिहास का एक काला अध्याय था। इस मौके पर शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए और भारत माता की जय के नारे लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...