फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाए जाने व उन्हे संरक्षित किए जाने के लिए बिजली विभाग के कर्मियों व अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। ऐसे में यदि ट्रांसफार्मर जलता है तो जेई से लेकर एसई तक से रिकवरी की जाएगी। जिसके लिए पद के अनुसार सभी का परसंटेज तय किया गया है। हालांकि इसके बाद अंदरखाने विरोध के स्वर भी मुखर हो रहे हैं। गर्मी के समय वितरण ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त होने के मामलों में कमी लाए जाने के लिए हाल ही में चेयरमैन पावर कार्पोरेशन द्वारा निर्देश दिया गया है। बताते हैं कि इन्हे जलने से बचाए जाने के लिए 100 केवीए क्षमता तक के ट्रांसफार्मरों में फ्यूज सेट एवं 100 केवीए से अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मरों में टेललेस यूनिट की स्थापना कराई गई है। इसके बावजूद यदि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होता है तो...