नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। पूर्वी दिल्ली के एक प्रदूषित तालाब में फंसे विशालकाय कछुओं को वन्यजीव विशेषज्ञों की सतर्कता से बचा लिया गया। कछुआ इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति का है। इसका वजन लगभग 50 किलो है। शुक्रवार की सुबह एक स्थानीय परिवार ने पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार मंडोली इलाके में स्थित जलाशय में एक कछुए को गंदे पानी के बीच संघर्ष करते देखा। इसकी जानकारी तुरंत वाइल्ड लाइफ एसओेएस संस्था को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने कुछ देर की मशक्कत के बाद कछुए को बाहर निकाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...