प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- गर्मी को देखते हुए पशु पक्षियों के लिए तालाबों में पानी उपलब्ध कराने को बीडीओ, जेई को साथ लेकर तालाबों का निरीक्षण किया। खाली तालाबों में पानी भराने के निर्देश दिए, जिससे गर्मी में किसी को पानी की दिक्कत न हो। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक के बीडीओ विजय शंकर मणि, जेई शिव कुमार यादव के साथ ग्राम पंचायत कौढ़िया डीह, महमदपुर चारपूरा आदि गांवों में मनरेगा से निर्मित कराए गए जलाशयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायतों में बनवाए तालाबों में पानी भराने का निर्देश दिया। जिससे गर्मी में किसी को भी पानी की दिक्कत न झेलनी पड़े। बीडीओ विजय शंकरमणि ने बताया कि प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि अपने ग्राम पंचायत के तालाबों में जल्द पानी भराएं जिससे गर्मी में निराश्रित मवेशियों, पशु पक्षियों को पीने की पा...