मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के जलाशयों में पानी की कमी के कारण प्रवासी पक्षियों का ठहराव नहीं हो रहा है। इससे इनकी संख्या घटी है। एशियन वॉटर सेंसस 2026 की टीम के तीन दिवसीय सर्वे में यह हकीकत सामने आई है। टीम ने जिले में नौ चिह्नित जगहों पर प्रवासी पक्षियों की गणना की है। गणना के तीसरे दिन बर्ड सेंसस टीम ने साहेबगंज के नेकनामपुर चौर, पारू के नारसन चौर का भ्रमण किया। इसमें करीब आधे दर्जन पक्षियों की प्रजाति देखी गयी। टीम के को-ऑर्डिनेटर डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में पानी की कमी से प्रवासी पक्षी का आना कम हो गया है फिर भी ओपनबिल स्टॉर्क की संख्या हजारों में है। इसके अलावा कॉर्मोरेंट, पौंड हेरोन, ड्रैगो, एग्रेट आदि भी देखने को मिले हैं। उन्होंने बताया कि पक्षियों की संख्या घटना पानी की कमी के स...