सिमडेगा, अक्टूबर 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला के अंतर्गत डिस्ट्रिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सिमडेगा के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर एनसीसी कैडेट्स के छात्रों ने छठ तालाब के किनो फैले कचरे एवं गंदगी को साफ किया। मौके पर एनसीसी ऑफिसर सत्यजीत कुमार ने कहा कि सोशल सर्विस एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट के तहत शहर में भ्रमण करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सपनों के भारत को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेवारी है। तालाब, नदी व अन्य जलाशय पर कूड़ा फेंकने से जलीय जीव एवं आसपास के लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव करता है। यह भी पढ़ें- Simdega News: स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: डीसी इसलिए हम सभी को इस...