लखीसराय, जून 22 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक तरफ जहां सरकार जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जलस्रोतों के जीर्णोद्धार और पर्यावरण संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 स्थित ऐतिहासिक गुहिया पोखर पर इन दिनों भू माफियाओं और अतिक्रमणकारियों का अवैध कब्जा तेजी से पैर पसार रहा है। पोखर की जमीन को भू माफिया प्लॉटिंग कर बिक्री भी कर रहे है और इस ऐतिहासिक जलाशय के अस्तित्व को पूरी तरह मिटाकर वहां कंक्रीट का जंगल खड़ा किया जा रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन इस पर पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है। ----- यह भी पढ़ें- फोटो: नगर निगम के आधे से ज्यादा तालाबों पर हो गए कब्जे, कहां से हो वाटर रिचार्जजल संरक्षण नियमों की अनदेखी, 55 डिसमिल का पोखर 15 डिसमिल में सिमटा: ​प्राप्त जानकारी के अनुस...