बेगुसराय, जनवरी 31 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। खोदावंदपुर थाना के पतराहा गांव में शुक्रवार को जलावन को ले मामूली विवाद में दो पक्षों बीच जमकर मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक 34 वर्षीय मो. जुबेर था। वह मो. युसुफ का पुत्र था। पेशे से मृतक ट्रैक्टर चालक था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची खोदावंदपुर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी मन्नू खातून ने बताया कि जलावन को लेकर चचेरे भाई ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इससे उसके कान से खून बहने लगा। इसकी सूचना डायल5112 को फोन किया गया। उसके बाद पुलिस आयी व आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हे...