मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाने के जसौली काटा चौक पर रविवार को युवक ने जयराम सिंह (50) की जलावन की लकड़ी से पीट-पीटकर पैर तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जयराम सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी जयराम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जसौली काटा चौक स्थित दुकान पर बैठा था, तभी गांव का बबलू सिंह आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जलावन की लकड़ी से पिटाई कर दी, जिसमें एक पैर टूट गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने जान बचाई। उसने पुलिस को बताया कि वह निसंतान हैं, जिस कारण बबलू उसे अक्सर जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाकर तरह-तरह से प्रताड़ित करता रहता है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.