अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़। जलाली नगर पंचायत में पेयजल योजना में गड़बड़ी को लेकर एक व्यक्ति ने मंडलायुक्त को शिकायत की है। शिकायत के साथ शपथ पत्र भी दिया है। मामले में जांच शुरू हो सकती है। शिकायत करने वाले आरोप लगाया कि 1.88 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी, जिसमें मुख्य कार्य समर्सिबल पंप लगाना, पाइपलाइन विस्तार करना था। लेकिन मौके पर वाटर कूलर लगाकर बजट खर्च कर दिया गया। मोहल्ला अबुल फजल निवासी हरप्रसाद ने मंडलायुक्त व डीएम को शपथपत्र के साथ शिकायत भेजते हुए पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है। नगर पंचायत ने 22 वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। प्रति यूनिट करीब 8.57 लाख रुपये खर्च दर्शाया गया है। जबकि बाजार में वाटर कूलर डेढ़ से दो लाख रुपये तक उपलब्ध हैं।...