शामली, फरवरी 12 -- यूपी रोडवेज के इलेक्ट्रिक बसों का जलालाबाद में डिपो व ई चार्जिंग पॉइंट बनने की आस प्रबल हो गई है । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन विभाग को बजट 2026-27 मे ई बसो की खरीद से लेकर बस स्टेशन के लिए 650 करोड का भारी भरकम बजट दिया है। इसी के चलते शामली जनपद के एकमात्र बस स्टेशन के दिन बहुरने की आस बढ गई है। जो कई वर्षो से बन्द पडा है। सालो से जलालाबाद के बन्द पडे बस स्टैण्ड को ई बस डिपो बनाये जाने के कयास लगाये जा रहे है परन्तु लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी कार्यवाही एक इंच आगे बढते नही दिखी, यूपी रोडवेज के एआरएम प्रशांत कुमार ने अगस्त 2025 मे बताया था कि 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जलालाबाद डिपो से किया जाएगा। इसके लिए चार्जिंग पॉइंट जलालाबाद बस स्टेशन में बनाया जा रहा है। संभावना जताई गई थी कि दीपावली के बाद जिले में इन ...