शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- जलालाबाद नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की वर्तमान समय सारिणी से अभिभावकों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अनुसार नगर में सुबह 7:45 बजे आपूर्ति शुरू होती है, जिससे बच्चों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासकर वे बच्चे जो नगर से बाहर पढ़ाई के लिए जाते हैं, उन्हें सुबह छह से सात बजे के बीच तैयार होकर घर से निकलना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि सुबह बिजली न होने से बच्चों को स्नान, पढ़ाई और अन्य आवश्यक तैयारियों में दिक्कत होती है। कई घरों में समरसेविल और पानी की मोटर बिजली से चलती हैं, लेकिन आठ बजे के आसपास बिजली आने तक बच्चे स्कूल के लिए निकल चुके होते हैं। ऐसे में बच्चों को बिना ठीक से तैयार हुए ही घर से जाना पड़ता है, जिससे समय पर स्कूल पहुंचने में भी परेशानी होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.