जलालाबाद में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को निकली भव्य नगर परिक्रमा
शामली, जून 17 -- मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शिव परिवार, हनुमान जी ,राधा कृष्ण एवं खाटू श्याम बाबा की दिव्य मूर्तियों की भव्य नगर परिक्रमा बैण्ड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों के साथ निकाली गई। नगर परिक्रमा का शुभारम्भ पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। जलालाबाद के मौहल्ला खटीकान मे श्री शिव खाटू श्याम मंदिर मे शिव परिवार, हनुमान जी ,राधा कृष्ण एवं खाटू श्याम बाबा की दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सप्ताह भर से विद्वान पंडितों आचार्य पण्डित प्रणव शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा-अर्चना कराई जा रही है। तमाम अनुष्ठानो के उपरांत मंगलवार को नगर कल्याण हेतू तमाम मूर्तियो को विधि विधान के अनुसार नगर परिक्रमा निकाली गई इस नगर परिक्रमा में बैंड बाजे, डीजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.