कन्नौज, अप्रैल 29 -- जलालाबाद, संवाददाता। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई सरकारी योजनाएं जलालाबाद में दम तोड़ती नजर आ रही हैं। लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि आफत बन गई है। टंकी का पानी बदबूदार और गंदा होने की शिकायत पर पूरे कस्बे में दहशत फैला दी है। जलालाबाद सहित हरदेवपरुवा व गौरियापुर के करीब 500 घरों में इसी टंकी से पानी की आपूर्ति होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टंकी की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। नतीजतन पानी में गंदगी के साथ बड़े-बड़े कीड़े निकल रहे हैं। जलालाबाद के अलावा हरदेव पुरवा और गौरियापुर के नितिन कुमार, प्रदीप कुमार, आशीष, शिवदत्त व शिवम तिवारी सहित कई परिवारों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें यही पानी पीना पड़ रहा है, क्योंकि वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।...