शामली, जून 25 -- जलालाबाद। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय न 1 व 2 व उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद गुरुवार को खुल गए, लेकिन पहले दिन अधिकांश विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नगण्य रही। विद्यालय समय पर खुलने के बाद शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बच्चों के आने का इंतजार करते रहे। भीषण गर्मी और अभिभावकों में विद्यालय खुलने की जानकारी का अभाव कम उपस्थिति का प्रमुख कारण माना जा रहा है। विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारियों में समय बिताया। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में छात्र-छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी और नियमित रूप से शिक्षण कार्य शुरू हो सकेगा। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकाल अवकाश के बाद खुलें स्कूल ...