शामली, जून 22 -- जलालाबाद कस्बे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवतेश्वर महादेव मंदिर एवं प्राचीन शिव हनुमान मंदिर परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में योग साधकों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गयायोगासन का अभ्यास योग प्रशिक्षक आचार्य रविन्द्र गौतम के निर्देशन में साधको ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मानसिक तनाव कम करने और नियमित योग करने का संदेश दिया गया। योग कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। नियमित...