जलालाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, परशुराम मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर, मई 16 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को सड़क मार्ग से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए जलालाबाद पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने परशुराम मंदिर के आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में सक्रियता दिखाई दी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री इसके बाद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। देर रात उनका प्रसाद भवन पर विश्राम कार्यक्रम प्रस्तावित है। जितिन प्रसाद के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.