जौनपुर, मार्च 13 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर-थानागद्दी मार्ग स्थित जलालगंज रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ओवर ब्रिज निर्माण के चलते शुक्रवार से बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध निर्माण कार्य पूरा होने तक जारी रहेगा। उप परियोजना प्रबंधक जेपी गुप्ता ने बताया कि ओवर ब्रिज निर्माण कार्य दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी लागत 39 करोड़ 74 लाख 24 हजार रुपये है। मध्य सड़क से दोनों तरफ नौ नौ मीटर सड़क चौड़ी होगी। जिसमें सड़क, सर्विस लेन और नाली बनाई जाएगी। टू लेन रेलवे ओवर ब्रिज शंकरपुर ग्रामीण मार्ग से शुरू होकर दूसरी तरफ लालपुर गेट के पास समाप्त हो जाएगा। शुक्रवार से बड़े वाहनों के आने जाने के लिए सिरकोनी, त्रिलोचन, फूलपुर बाजार में सेतु निगम ने बोर्ड लगा द...