लखनऊ, अप्रैल 26 -- मरम्मत के नाम पर फरवरी से बंद चल रही आलमनगर वार्ड क्षेत्र में स्थित जलालपुर रेलवे क्रासिंग संख्या समपार-219 स्पेशल को खुलवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने क्रासिंग पर धरना-प्रदर्शन किया। स्थानीय पार्षद और लखनऊ के सांसद/रक्षामंत्री के ओएसडी से फोन पर बात होने पर रेलवे अधिकारियों ने शीघ्र ही क्रासिंग खोलने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। रेलवे ने जलालपुर क्रासिंग को मरम्म्त के नाम पर 22 फरवरी को बंद कर दिया। उस दौरान लोगों को आश्वासन दिया था कि मरम्मत कार्य शीघ्र से शीघ्र करवा कर इसे खोल दिया जाएगा। दो महीने बाद भी क्रासिंग न खोले जाने से परेशान क्षेत्रीय लोग रविवार को स्थानीय पार्षद रेखा सिंह और पूर्व पार्षद नागेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। भारी संख्या में जुटे लोगों ने उन्हें बताया कि क्रासिंग बंद रहने से एंबुलेंस,...