जौनपुर, मार्च 17 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जलालपुर कस्बे में थाने के सामने स्थित रामलीला मैदान में आगामी नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार से नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ में प्रयागराज से कथा वाचक अंशपूर्णानंद महराज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन प्रसंगों का अमृत पान कराएंगे। आयोजकों ने बताया कि इस कथा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति के संस्कारों से जोड़ना है। नौ दिनों तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन शाम सात बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभु श्री राम की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। कथा के दौरान श्री राम जन्मोत्सव, सीता स्वयंवर, भरत मिलाप और भव्य श्री राम राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों पर विशेष झांकियां भी सजाई जाएंगी। कथा व्यास रामचरितमानस के...