मेरठ, दिसम्बर 10 -- हस्तिनापु। क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर डीएफओ वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच के निर्देश दिए। जलालपुर जोरा निवासी बिजेंद्र, इंदल, भोपाल, चमन, नरेन्द्र आदि द्वारा हजारों हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत राजस्व विभाग और वन विभाग को की थी। मंगलवार को वन विभाग की डीएफओ वंदना फोगाट वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। डीएफओ ने ग्रामीणों से बातचीत की और वन विभाग की सरकारी भूमि को चिन्हित कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.