शामली, जुलाई 26 -- समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को ग्राम जलालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ दिवस मनाया गया। इस दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलेक चंद ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले के सामाजिक संघर्ष से प्रेरित होकर कोल्हापुर के महाराजा छत्रपति शाहू जी महाराज ने 26 जुलाई 1902 को आरक्षण व्यवस्था लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया था। बाद में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसे संविधान में शामिल कर अनुसूचित जातियों को आरक्षण का अधिकार दिलाया, जिससे समाज में समानता का मार्ग प्रशस्त हुआ। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने मनाया संविधान मा...