अंबेडकर नगर, मई 8 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर नगर पालिका परिषद की ओर से विस्तारित क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था और आवागमन बेहतर बनाने के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्य अब सवालों के घेरे में आ गए हैं। नगर क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित बहेरवातर डीह बाबा से श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर हाल ही में निर्मित नाला महज तीन-चार महीने के भीतर ही भरभराकर टूट गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। लोगों का कहना है कि नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते नया नाला पानी के दबाव को नहीं झेल सका और कई जगहों से टूटकर ध्वस्त हो गया। यह भी पढ़ें- चार माह में ही टूटा गया जलालपुर विस्तारित क्षेत्र...