जलालपुर में रामकथा के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- खुदागंज। जलालपुर स्थित बाबा हरि रतन दास समाधि स्थल पर चल रही रामकथा के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास गौरव मिश्रा ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजक समिति के अनुसार रामकथा का आयोजन 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा का श्रवण करने की अपील की है। कथा के समापन के बाद तीन अक्टूबर को शाम चार बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुखबीर सिंह, सत्यवान सिंह, महेश स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.